भारत

कर्नाटक चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर आज फिर होगी बैठक

jantaserishta.com
11 April 2023 10:06 AM IST
कर्नाटक चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर आज फिर होगी बैठक
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुछ सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के नामों को लेकर सोमवार शाम भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर दो घंटे तक चली मंथन के बाद भगवा पार्टी मंगलवार को फिर बैठक कर सूची को अंतिम रूप देगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, कल बैठक का एक और दौर होगा, जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह शाम को अंतिम फैसला लेंगे। हमने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष कुछ सीटों के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए हैं। हमने आज स्वस्थ चर्चा की और बाकी कल तय किया जाएगा।
नड्डा की अध्यक्षता में सोमवार शाम को हुई बैठक में बोम्मई, कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि शामिल हुए।
इससे पहले दिन में दो दौर की बैठक हुई, एक नड्डा के आवास पर और दूसरी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर।
एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार, कुछ उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है और भाजपा संभवत: मंगलवार शाम को एक सूची जारी करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story