भारत
कर्नाटक चुनाव: भाजपा आज जारी करेगी पहली सूची, अमित शाह के घर बड़ी बैठक हुई
jantaserishta.com
10 April 2023 12:03 PM IST

x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। विपक्षी दलों, कांग्रेस और जद (एस) ने पहले ही अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची तय करने में समय लिया है और 224 निर्वाचन क्षेत्रों में से 150 से 175 सीटों के लिए टिकटों की घोषणा सोमवार को करने की संभावना है। राज्य इकाई ने दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो से तीन उम्मीदवारों के नाम वाली एक सूची पहले ही भेज दी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अन्य ने रविवार शाम नई दिल्ली में दो घंटे बैठक की, लेकिन सूत्रों ने कहा कि टिकट को लेकर अभी भी चर्चा बाकी है।
पार्टी ने कांग्रेस और जद (एस) द्वारा कड़ी प्रतिस्पर्धा को भी ध्यान में रखा है जिन्होंने केवल जीतने की क्षमता को मानदंड मान कर टिकट आवंटन किया है और अधिकांश उम्मदवारों के नाम तय कर चुके हैं। भाजपा टिकट देते समय इन शर्तो का भी ध्यान रखेगी कि उम्मीदवार की उम्र 75 साल से अधिक न हो और एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाए।
इन शर्तो को लागू करने से भाजपा को कई सीटों पर बगावत का सामना करना पड़ सकता है जिसका फायदा विपक्षी पार्टियों को मिल सकता है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस इन परिस्थितियों पर नजदीकी नजर रखे हुए है और भाजपा नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए उत्सुक है।
भाजपा के शीर्ष नेता सोमवार को नई दिल्ली में एक अंतिम बैठक में इन मसलों पर विचार करेंगे और सूची की घोषणा करेंगे। भाजपा नेताओं ने पहली सूची में 10 से ज्यादा मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा है कि टिकट का आवंटन जीतने की क्षमता की कसौटी पर किया जाएगा।
कोयला, खान और संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि नेताओं ने इस मामले पर विस्तार से चर्चा की थी और बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि उम्मीदवारों की सूची की घोषणा से पहले सोमवार को एक और बैठक होगी।
Tagsकर्नाटक विधानसभा चुनावकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक बीजेपीKarnataka Assembly ElectionsKarnatakaKarnataka NewsKarnataka BJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





