भारत
कर्नाटक चुनाव: भाजपा के मंत्री वी. सोमन्ना ने वरुणा में प्रचार अभियान शुरू किया
jantaserishta.com
14 April 2023 2:56 PM IST

x
मैसुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक विधानसभा के 10 मई को होने वाले चुनाव में हाई-प्रोफाइल वरुणा सीट पर भाजपा के मंत्री वी. सोमन्ना ने शुक्रवार को प्रचार अभियान शुरू किया। इस सीट पर सोमन्ना का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सिद्दारमैया से है।
सोमन्ना ने वरुणा के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर सफलतापूर्वक उन्हें एकजुट किया है। वहीं, 2018 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले टोआडप्पा बासवराजू, जिन्हें करीब 40,000 वोट मिले थे, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।
बासवराजू ने कहा कि वरुणा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कई वफादार कार्यकर्ता हैं और उनमें से किसी को भी टिकट दिया जा सकता था। उन्होंने साफ किया है कि वह किसी तरह की गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमन्ना ने कहा कि इस बारे में पार्टी नेतृत्व विचार करेगा।
सोमन्ना 10 गांवों का दौरा करेंगे और 17 अप्रैल को नामांकन दायर करेंगे। वरुणा विधानसभा क्षेत्र को सौभाग्यशाली सीट माना जाता है। यहां से जीतने के बाद सिद्दारमैया बड़े नेता और बाद में मुख्यमंत्री बने।
सोमन्ना वरुणा के अलावा चामराजनगर से भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी आलाकमान से वादा किया है कि वह दूसरे उम्मीदवारों की जीत भी सुनिश्चित करेंगे। इसके बदले उन्होंने भाजपा के सत्ता में आने पर बड़े पद की मांग की है।
दूसरी तरफ, सिद्दारमैया के बेटे यतींद्र सिद्दारमैया वरुणा विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने अपने पिता के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी उठा रखी है। सूत्रों का कहना है कि सिद्दारमैया भाजपा से मिलने वाली कठिन चुनौती को लेकर चिंतित हैं।
Tagsकर्नाटक चुनावकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक बीजेपीवी. सोमन्नाKarnataka ElectionKarnatakaKarnataka NewsKarnataka BJPV. Somanna
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





