भारत

कर्नाटक चुनाव: भाजपा 8 अप्रैल को जारी कर सकती है पहली सूची

jantaserishta.com
6 April 2023 5:26 PM IST
कर्नाटक चुनाव: भाजपा 8 अप्रैल को जारी कर सकती है पहली सूची
x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक भाजपा ने राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची तय कर ली है और 8 अप्रैल की इसकी घोषणा संभव है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येदुरप्पा ने गुरुवार को बताया कि चयनित उम्मीदवारों के नामों की सूची शुक्रवार को पार्टी हाई कमान को भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक 8 अप्रैल को होगी। चर्चा के बाद हाई कमान उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देगा और उसके बाद सूची जारी की जाएगी।
आवास मंत्री वी. सोमन्ना को विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया के खिलाफ वरुणा सीट से चुनाव मैदान में उतारने के सवाल पर येदुरप्पा ने कहा कि सबकुछ हाई कमान के आदेश के अनुरूप होगा।
उन्होंने कहा, वरिष्ठ नेताओं का बोर्ड इस बात पर निर्णय करेगा कि उम्मीदवारों को कहां से खड़ा करना है।
सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेताओं ने हर सीट के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों के नामों का चयन किया है। इसके लिए एक निजी रिजॉर्ट में भाजपा की कोर समिति और इलेक्शन समिति की बैठक देर रात तक चली।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री बासवराज बोम्माई शुक्रवार शाम नई दिल्ली पहुंचेंगे ताकि अपने समर्थकों के लिए टिकट सुनिश्चित कर सकें।
विपक्षी कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story