भारत
कर्नाटक चुनाव: भाजपा ने सीएम बोम्मई को चुनाव अभियान समिति की सौंपी कमान
jantaserishta.com
10 March 2023 1:17 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कर्नाटक भाजपा में मचे घमासान के मद्देनजर भाजपा आलाकमान ने दोनों गुटों को तवज्जो देते हुए कर्नाटक में होने वाले आगामी चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति और चुनाव प्रबंधक समिति का गठन कर दिया है। भाजपा आलाकमान ने 25 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की कमान राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को सौंपी हैं तो वहीं 14 सदस्यीय चुनाव प्रबंधक समिति का संयोजक केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को बनाया है।
भाजपा आलाकमान ने राज्य में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। 25 नेताओं वाली इस समिति का चैयरमैन राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को बनाया गया है।
कर्नाटक के तीनों पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, सदानंद गौड़ा एवं जगदीश शेट्टार के अलावा कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, शोभा करंदलाजे, ए नारायणस्वामी और बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र सहित कई सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और राज्य सरकार के मंत्रियों को इस समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
वहीं पार्टी आलाकमान ने अलग से 14 नेताओं की एक चुनाव प्रबंधक समिति का भी गठन किया है जिसका संयोजक केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को बनाया गया है। इस समिति में केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा के साथ-साथ राज्य भाजपा संगठन के कई पदाधिकारियों और बोम्मई सरकार के मंत्री को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
Tagsकर्नाटक भाजपाभाजपाभाजपा चुनावमुख्यमंत्री बसवराज बोम्मईबसवराज बोम्मईKarnataka BJPBJPBJP ElectionChief Minister Basavaraj BommaiBasavaraj Bommai
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





