भारत

कर्नाटक चुनाव: अयानूर मंजूनाथ भी छोड़ेंगे भाजपा

jantaserishta.com
19 April 2023 12:07 PM IST
कर्नाटक चुनाव: अयानूर मंजूनाथ भी छोड़ेंगे भाजपा
x
शिवमोग्गा (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक भाजपा को एक और झटका देते हुए शिवमोग्गा जिले से अयानुर मंजूनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि वो एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ देंगे। मंजूनाथ शिवमोग्गा शहर से टिकट के दावेदार थे, जहां से वर्तमान में पूर्व मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा विधायक हैं। बीजेपी ने उस निर्वाचन क्षेत्र के लिए टिकट की घोषणा नहीं की है। यहीं पर बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की नृशंस हत्या हुई थी।
सूत्रों ने कहा कि उनकी घोषणा इस बात की पुष्टि करने के बाद आई है कि पार्टी उन्हें शिवमोग्गा से मैदान में नहीं उतारेगी। उन्होंने कहा, मैंने एमएलसी के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं आज हुबली जाऊंगा और स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपूंगा।
अयानुर मंजूनाथ ने कहा, मैं भाजपा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। मैं कल (गुरुवार) शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन भरूंगा। मैं दोपहर तक घोषणा करूंगा कि मैं किस पार्टी से चुनाव लड़ रहा हूं।
उन्होंने कहा, मैं भाजपा से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं टिकट से इनकार के कारण पार्टी नहीं छोड़ रहा हूं। मैंने यह फैसला शहर के विकास में योगदान देने के लिए लिया है। मुझे कई सवालों के जवाब देने हैं, जो मैं चुनाव के दौरान दूंगा। मैं पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के समर्थन में बयान देने वाला अकेला व्यक्ति हूं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story