भारत

कर्नाटक चुनाव: 80 वर्षीय येदियुरप्पा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

jantaserishta.com
6 March 2023 10:55 AM IST
कर्नाटक चुनाव: 80 वर्षीय येदियुरप्पा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा 80 वर्ष के हो चुके हैं। भाजपा के अलिखित नियमों के अनुसार उन्हें अब तक सक्रिय राजनीति से अलग हो जाना चाहिए था, लेकिन कर्नाटक में भाजपा की जड़ें जमाने वाले और दक्षिण भारत में पहली बार कमल खिलाने वाले बीएस येदियुरप्पा का राज्य में अभी भी इतना व्यापक जनाधार है कि भाजपा, राज्य में फिर से सरकार बनाने के लिए 80 वर्षीय येदियुरप्पा को अपना पोस्टर ब्वॉय तो बना ही चुकी है और सूत्रों के मुताबिक उन्हें कर्नाटक विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। दरअसल, कर्नाटक के लिंगायत समुदाय पर मजबूत पकड़ रखने वाले येदियुरप्पा को जब जुलाई 2021 में मुख्यमंत्री पद से हटाकर बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया गया, तबसे ही येदियुरप्पा समर्थकों में नाराजगी की खबरें आती रहती है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि येदियुरप्पा भी अपने बेटों को बड़ी भूमिका नहीं देने से नाराज हैं।
हालांकि यह भी तथ्य है कि भाजपा आलाकमान से खट्टे-मीठे रिश्ते रखने वाले येदियुरप्पा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंध बहुत खास है और वे कभी भी उनकी बात नहीं टालते हैं। हाल ही में अपनी कर्नाटक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर झुककर येदियुरप्पा को नमस्कार किया, उनकी जमकर तारीफ की और लोगों से उनके मोबाइल की ़फ्लैश लाइट जलवा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
कर्नाटक में येदियुरप्पा के राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए ही भाजपा आलाकमान ने उन्हें पार्टी के फैसले लेने वाली सर्वोच्च और सबसे ताकतवर संस्था भाजपा संसदीय बोर्ड का सदस्य बना कर कर्नाटक की जनता को राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह और जेपी नड्डा भी अपने हर कर्नाटक दौरे पर येदियुरप्पा की मंच से जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें भरपूर तवज्जों भी दे रहे हैं। भाजपा के उच्चस्तरीय सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी जल्द ही उन्हें कोई बड़ी भूमिका देने की घोषणा कर सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story