
x
कोप्पला (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के जीराला गांव में मंगलवार को लगातार बारिश के कारण घर ढह जाने से एक बुजुर्ग महिला और उसकी 20 दिन की पोती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 60 वर्षीय फकीरम्मा और उनकी पोती के रूप में हुई है। जबकि नवजात की मां कनकम्मा को इस घटना में चोटें आईं है। वहीं पिता घटना में बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना इलाके में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हुई है।
कनकम्मा का गंगावती सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र में पिछले सप्ताह से भारी बारिश हो रही है।
पिछले हफ्ते कलबुर्गी में भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण राहुल गांधी की जनसभा रद्द करनी पड़ी थी।
अमित शाह को भी इसी कारण से हाल ही में बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में अपना रोड शो रद्द करना पड़ा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





