भारत

कर्नाटक: कलबुर्गी में आया भूकंप, लोगों में दहशत

jantaserishta.com
18 Jan 2023 1:55 PM IST
कर्नाटक: कलबुर्गी में आया भूकंप, लोगों में दहशत
x
कालबुर्गी (कर्नाटक) (आईएएनएस)| उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बुधवार को भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर करीब पांच सेकेंड तक आए भूकंप ने बेनकनहल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत पैदा कर दी।
भूकंप की पुष्टि करते हुए नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक ट्वीट जारी किया।
अधिक इनपुट इकट्ठा करने के लिए जिला अधिकारियों ने उन जगहों पर टीमों को भेजा है, जहां भूकंप आया है। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया है कि वे घबराएं नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कलबुर्गी जिले का दौरा करने वाले हैं, ऐसे में अधिकारी इसको लेकर चिंतित हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story