भारत

कर्नाटक: अन्य धर्मों के व्यापारियों को मंदिर परिसर में जाने से रोकने की मांग

jantaserishta.com
2 Feb 2023 12:51 PM IST
कर्नाटक: अन्य धर्मों के व्यापारियों को मंदिर परिसर में जाने से रोकने की मांग
x
तुमकुरु (कर्नाटक) (आईएएनएस)| विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने कर्नाटक के तुमकुरु शहर के उपायुक्त को एक याचिका सौंपी है, जिसमें अधिकारियों से कहा गया है कि त्योहार मनाने के दौरान अन्य धर्मों के व्यापारियों को ऐतिहासिक मंदिर के भीतर व्यापार करने से रोका जाए। तीन दिवसीय उत्सव गुरुवार से ऐतिहासिक गोसला गुब्बी चन्नबासवेश्वर मंदिर में शुरु होने जा रहा है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने इलाके में पहले से ही सुरक्षा बढ़ा दी है।
अपनी याचिका में, दो हिंदू समूहों ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे व्यापारियों को मंदिर के परिसर में या 100 मीटर के आसपास प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार करने की अनुमति दी जाती है, तो वह विरोध करेंगे।
उन्होंने पुलिस विभाग से इस संबंध में मुजरई विभाग में कानून की धाराओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है।
वीएचपी के अध्यक्ष जी.के. श्रीनिवास ने कहा, अन्य धर्मों के लोगों के लिए मंदिरों के परिसर में और किराए पर व्यापार करने की कोई गुंजाइश नहीं है। इस कानून को लागू किया जाना चाहिए।
कर्नाटक में बहिष्कार की प्रवृत्ति के मामले अक्सर सामने आते रहते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story