भारत

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने विधान सौधा में विधायक पद की शपथ ली

jantaserishta.com
22 May 2023 3:54 PM IST
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने विधान सौधा में विधायक पद की शपथ ली
x
बेंगलुरु: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने विधान सौधा में विधायक पद की शपथ ली।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विधानसभा को गोमूत्र से शुद्धिकरण किया
कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधान सौधा यानि राज्य विधानसभा का शुद्धिकरण अनुष्ठान किया। सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के एक समूह को एक पुजारी के साथ विधान सौधा के सामने गोमूत्र से सफाई करते हुए देखा गया।
नई विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र की शुरूआत से पहले की जाने वाली रस्मों के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गोमूत्र छिड़क रहे थे। बीजेपी पर भ्रष्टाचार से विधान सौधा को प्रदूषित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के बाद विधान सौधा को गोमूत्र से शुद्ध करने का वादा किया था।
हालांकि कार्यक्रम में कांग्रेस का कोई मंत्री या विधायक शामिल नहीं हुआ। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जनवरी में कहा था कि वह सत्ता में आने के बाद विधान सौधा को डेटॉल और गोमूत्र से शुद्ध करेंगे।
प्रतिभागियों में से एक ने संवाददाताओं को बताया कि विधान सौधा को शुद्ध करने के लिए अनुष्ठान किया गया जिसे भाजपा की '40 प्रतिशत' सरकार ने प्रदूषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि अनुष्ठान विधान सौधा से भ्रष्ट भाजपा सरकार को धोने का प्रतीक है। भाजपा ने इसे 'सस्ती हरकत' करार दिया। पार्टी के एक नेता ने कांग्रेस को पिछली सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का आदेश देने की चुनौती दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story