भारत

बजट पेश करने से पहले कर्नाटक सीएम ने की मंदिर में पूजा अर्चना

jantaserishta.com
17 Feb 2023 12:10 PM IST
बजट पेश करने से पहले कर्नाटक सीएम ने की मंदिर में पूजा अर्चना
x
बंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को अपना बजट पेश करने से पहले विशेष पूजा अर्चना की। सीएम बोम्मई ने आरटी नगर के मुथप्पा ब्लॉक में स्थित श्रीकांतेश्वर मंदिर और बालाब्रुयी के पास मारुति मंदिर का दौरा किया।
उन्होंने प्रदेश के लोगों के लिए मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। बजट पेश करने से पहले उन्होंने कहा, मैंने राज्य के लोगों की भलाई के लिए भगवान से प्रार्थना की है।
सूत्र बताते हैं कि सीएम बोम्मई और पार्टी ने इसे लोकप्रिय बजट बनाया है और पार्टी आने वाले चुनावों को देखते हुए बजट पेश करेगी।
सीएम बोम्मई ने पिछले साल 2,65,720 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। सरकार ने दावा किया था कि उसने 91 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है और 75 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की है। बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि इस बजट का आकार 3 लाख करोड़ रुपये होने वाला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story