भारत
कर्नाटक सीएम विवाद: डी.के. शिवकुमार बोले, हम मामले को आलाकमान पर छोड़ते हैं
jantaserishta.com
15 May 2023 6:30 PM IST

x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को चुटकी ली कि उनके पास एक भी विधायक नहीं है, क्योंकि "चुनाव जीतने वाले सभी 135 विधायक कांग्रेस के हैं"। उन्होंने कहा, "सीएम का मामला हम आलाकमान पर छोड़ते हैं।"
शिवकुमार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अकेला व्यक्ति हैं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेतृत्व मामले पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा, "जब मैं केपीसीसी अध्यक्ष बना, तो सोनिया गांधी ने मुझे आश्वासन दिया.. जब कर्नाटक में (जद-एस के साथ) गठबंधन सरकार गिर गई और हमने 15 विधायक खो दिए, तब भी मैं हिला नहीं और पार्टी का वजूद बचाए रखा।"
शिवकुमार ने कहा कि वह अपने आध्यात्मिक गुरु से मिलने के बाद नई दिल्ली जाएंगे।
इस बीच सिद्दारमैया आलाकमान से मिलने नई दिल्ली पहुंच गए हैं। पूर्व मंत्री जमीर अहमद खान, एम.बी. पाटिल, के.जे. जॉर्ज और कांग्रेस विधायक भैरथी सुरेश भी उनके साथ हैं।
सिद्दारमैया और शिवकुमार दोनों के समर्थकों ने यह दावा करते हुए पोस्टर युद्ध शुरू कर दिया था कि उनके नेता कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री हैं।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री के चयन का मामला खड़गे पर छोड़ दिया गया था।
इस बीच, लिंगायत संतों ने राज्य पार्टी प्रमुख से मुलाकात की और मांग की कि चूंकि 39 लिंगायत विधायक चुने गए हैं, इसलिए उपमुख्यमंत्री का पद इसी समुदाय के नेता को दिया जाना चाहिए।
रंभापुरी के एक प्रभावशाली वीरशैव-लिंगायत संत ने कहा है कि कांग्रेस भी लिंगायत समुदाय के समर्थन के कारण जीती है, इसीलिए उनके समुदाय को डीसीएम पद दिया जाना चाहिए।
Tagsकांग्रेस कर्नाटक अध्यक्षडी.के. शिवकुमारकर्नाटक चुनाव नतीजेCongress Karnataka PresidentD.K. shivkumarkarnataka election results
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





