भारत

कर्नाटक: मतदान से पहले सीएम बोम्मई ने हनुमान मंदिर में की पूजा

jantaserishta.com
10 May 2023 10:14 AM IST
कर्नाटक: मतदान से पहले सीएम बोम्मई ने हनुमान मंदिर में की पूजा
x
हुबली (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने से पहले अपने परिवार के साथ अशोक नगर के अंजनेय (हनुमान) मंदिर में एक विशेष पूजा की। उनके साथ उनके बेटे भरत और बेटी अदिति भी थी। मुख्यमंत्री बोम्मई ने मंदिर के गर्भगृह की 'प्रदक्षिणा' की और प्रार्थना में डूबे नजर आए।
मुख्यमंत्री हावेरी जिले के शिगगांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकेत दिया है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो बोम्मई दोबारा मुख्यमंत्री होंगे।
नामांकन दाखिल करते समय और सार्वजनिक प्रचार के दौरान, मुख्यमंत्री बोम्मई ने दावा किया था कि मतदाता न केवल एक विधायक का चुनाव करने के लिए बल्कि मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए अपना वोट डालेंगे।
हालांकि खुद सीएम समेत पूरी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगा है. पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव में उतरी थी।
इस बीच, मुजरई, हज और वक्फ मंत्री शशिकला जोले और उनके पति चिक्कोडी संसदीय सीट से सांसद अन्नासाहेब जोले ने बेलगावी जिले के यकसांबा शहर में अपना वोट डाला।
उनकी बेटी प्रिया जोले और बेटे बसवप्रसाद जोले ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story