भारत
चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड करने के आरोप में दो के खिलाफ केस दर्ज
jantaserishta.com
25 Jan 2023 5:38 PM IST

x
चाइल्ड पोर्न फोटो और वीडियो देखना, अश्लील वीडियो बनाना और भेजना प्रतिबंधित है।
शिवमोग्गा (आईएएनएस)| कर्नाटक के शिवमोगा जिले में बुधवार को सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कर्नाटक साइबर इकोनॉमिक एंड नारकोटिक्स (सीईएन) अपराध पुलिस की कार्रवाई अमेरिका स्थित साइबर टिपलाइन संगठन द्वारा दी गई एक इनपुट पर आधारित है।
आरोपी जिले के शिकारीपुरा और भद्रावती तालुक के रहने वाले हैं।
चाइल्ड पोर्न फोटो और वीडियो देखना, अश्लील वीडियो बनाना और भेजना प्रतिबंधित है। इस अपराध में कारावास की सजा और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
हाल ही में, शिवमोग्गा जिले के सोरबा तालुक के एक व्यक्ति को बच्चे का अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में दोषी ठहराया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





