भारत

पुलिस कमिश्नर के साथ बहस करने का आरोप, 7 पर केस

jantaserishta.com
8 April 2023 11:31 AM IST
पुलिस कमिश्नर के साथ बहस करने का आरोप, 7 पर केस
x
पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 147, 283 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है।
कुलबुर्गी (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कुलबुर्गी के पुलिस आयुक्त के साथ बहस करने के आरोप में जनता दल (सेकुलर) के एक उम्मीदवार सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कलबुर्गी के रोजा थाने में जेडीएस उम्मीदवार नासिर हुसैन उस्ताद और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
मामले का मुख्य आरोपी नासिर कलबुर्गी उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहा है। उसके सहयोगी अफजल मोहम्मद, शफी पटेल, मुदस्सिर, गौस भगवान, मजहर लातोर, तलह और सोहेल को मामले में सह-आरोपी बनाया गया है।
नासिर की पुलिस आयुक्त चेतन के साथ उस समय बहस हुई जब पुलिस बुधवार को मुस्लिम चौक के पास रेहड़ी-पटरी वालों को हटा रही थी। इलाके में ट्रैफिक जाम की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की जा रही थी।
जब रेहड़ी-पटरी वाले कार्रवाई का विरोध कर रहे थे, तब नासिर उनके पक्ष में आ गया और सार्वजनिक रूप से पुलिस आयुक्त से सवाल करने लगा। कहासुनी के बाद उसने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए धरना दिया था।
जेडीएस नेता ने कहा कि रमजान के दौरान दुकानें खुलेंगी और त्योहार के बाद हटा दी जाएंगी। पुलिस को उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए।
रोजा थाना के इंस्पेक्टर महंतेश बसापुरा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 147, 283 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story