भारत

कर्नाटक: खराब मौसम ने जद (एस) को चुनावी यात्रा स्थगित करने को मजबूर किया

jantaserishta.com
2 Nov 2022 8:00 AM IST
कर्नाटक: खराब मौसम ने जद (एस) को चुनावी यात्रा स्थगित करने को मजबूर किया
x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक में अपनी 'पंचरत्न यात्रा' के साथ प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार जद (एस) ने मंगलवार को मुलबगल में कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने के तुरंत बाद इसे स्थगित करने का फैसला लिया। पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि भारी बारिश के कारण यात्रा स्थगित कर दी गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने का संकेत दिया है।
पार्टी ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रोड शो की योजना बनाई थी।
यात्रा में कुमारस्वामी का ग्राम प्रवास कार्यक्रम शामिल था। इसे मंगलवार सुबह जद (एस) सुप्रीमो एच.डी. देवेगौड़ा ने हरी झंडी दिखाई थी।
कुमारस्वामी ने कहा, "बारिश बढ़ने पर हमने यात्रा, सम्मेलन और गांव में ठहरने को एक हफ्ते के लिए टालने का फैसला किया।"
यात्रा अब अगले सप्ताह कोलार जिले के मुलबगल से फिर से शुरू होने की उम्मीद है। नई तारीखों की घोषणा एक-दो दिन में की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story