भारत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष

jantaserishta.com
8 Jun 2023 3:05 PM IST
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कर्नाटक विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यूटी खादर ने गुरुवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।
कर्नाटक विधान सभा स्पीकर खादर ने लोक सभा अध्यक्ष के आधिकारिक आवास पर जाकर लोक सभा स्पीकर से मुलाकात की। बिरला ने खादर को कर्नाटक विधान सभा का स्पीकर चुने जाने पर नए पद और दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को और समृद्ध बनाने की आशा जताई।
बताया जा रहा है कि इस औपचारिक और शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दौरान दोनों नेताओं के बीच विधायी कामकाज और परंपरा से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा हुई।
आपको बता दें कि, कर्नाटक विधान सभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल होने के बाद कांग्रेस की सरकार सत्ता में आ चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक यूटी खादर पिछले महीने सर्वसम्मति से कर्नाटक विधान सभा के स्पीकर चुने गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story