भारत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज

Nilmani Pal
29 March 2023 2:31 AM GMT
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज
x

कर्नाटक। चुनाव आयोग आज साढ़े 11 बजे कर्नाटक चुनाव की तारीख़ों का ऐलान करेगा। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस ने चार दिन पहले यानी विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पूर्व CM सिद्धारमैया वरुणा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से मैदान में होंगे। कुछ दिन पहले शिवकुमार ने कहा कि था कि उनकी पार्टी कर्नाटक में अकेले चुनाव लड़ेगी।

कर्नाटक में कुल 224 सीटें हैं। पिछले चुनाव यानी 2018 में भाजपा को 104, कांग्रेस को 80 और JDS को 37 सीटें मिली थीं। बाकी सीटें अन्य के खाते में गई थीं। कर्नाटक में कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंगलवार को एक रैली के दौरान लोगों पर पैसे उड़ाए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि डीके शिवकुमार और उनके कार्यकर्ता एक बस के ऊपर खड़े होकर रोड शो कर रहे हैं। इसके चलते उन्होंने लोगों पर पैसे भी बरसाए।


Next Story