भारत
नए साल के जश्न के दौरान 2 लोगों की मौत, हैरान रह गए लोग
jantaserishta.com
2 Jan 2023 9:44 AM IST

x
गोली लगने और दूसरे की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
शिवमोग्गा (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के शिवमोग्गा में नए साल के जश्न के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जश्न के दौरान एक व्यक्ति की गोली लगने और दूसरे की हार्ट अटैक से मौत हुई है। यह दुखद घटना नए साल के स्वागत के लिए आयोजित एक निजी पार्टी के दौरान हुई। जश्न पार्टी के दौरान 67 वर्षीय मंजूनाथ ओलेकर हवा में गोलियां चलाने के लिए बंदूक लोड कर रहे थे, इसी बीच गलती से एक 34 वर्षीय व्यक्ति विनय को गोली लग गई, जिसके बाद घायल विनय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को दोपहर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जबकि, ओलेकर गलती से विनय को गोली लगने के कारण सदमे में गए और उनकी शनिवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। कोरोबारी ने कोटे थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित अपने आवास पर नए साल की पार्टी का आयोजन किया था। उनके बेटे ने विनय समेत अपने दोस्तों को पार्टी में बुलाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





