भारत
जमींदार के चंगुल में फंसे 18 बंधुआ मजदूरों को छुड़ाया गया, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
31 May 2023 3:01 PM IST

x
फाइल फोटो
पुलिस ने कहा कि आरोपी मुनेश ने पीड़ितों, ज्यादातर अनाथों और बेसहारा लोगों को बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशनों से काम करने और बेहतर सुविधाओं का झांसा दिया था।
हासन (आईएएनएस)| कर्नाटक के हासन जिले के चेलुवनहल्ली गांव में बुधवार को एक जमींदार के चंगुल से 18 बंधुआ मजदूरों को छुड़ाया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी मुनेश ने पीड़ितों, ज्यादातर अनाथों और बेसहारा लोगों को बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशनों से काम करने और बेहतर सुविधाओं का झांसा दिया था।
आरोपी मुनेश इन सभी को गाड़ी में बैठाकर अपनी जमीन पर ले जाता था और काम कराता था। काम के बाद वह उन्हें वापस फार्महाउस ले जाता और ताला लगा देता। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों को न तो ठीक से खाना दिया गया और न ही उन्हें फार्महाउस से बाहर जाने दिया गया।
पीड़ितों को पहनने के लिए कपड़े और नहाने के लिए पानी भी नहीं दिया जाता था। पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए फार्महाउस पर छापा मारा और मजदूरों को मुक्त कराया। आरोपी पूर्व में तीन बार इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने कहा कि यह चौथी बार है जब उसे गिरफ्तार किया गया है। बांसवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़बंधुआ मजदूरमजदूरहासनचेलुवनहल्ली गांवKarnatakaKarnataka NewsBonded LabourLabourersHassanCheluvanahalli Village
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





