भारत
स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही 12 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत
jantaserishta.com
15 July 2025 5:45 PM IST

x
विधायक और तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की.
बेल्लारी: कर्नाटक के बेल्लारी में 12 साल की बच्ची को अचानक से हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक और तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। यह मामला बेल्लारी के संदूर तालुका स्थित कलिंगेरी गांव का है, जहां 12 वर्षीय दीक्षा सहिप्रा स्कूल में 6वीं की छात्रा थीं। वह मंगलवार को स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। दीक्षा घर पर ही बालों में कंघी कर रही थी, तभी वह अचानक से जमीन पर गिर पड़ी।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। संदूर ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। विधायक अन्नपूर्णा तुकाराम और तहसीलदार अनिल कुमार ने संदूर अस्पताल का दौरा किया और बच्ची के परिजनों से मुलाकात की।
दीक्षा की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इस घटना के बाद दीक्षा के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। बता दें कि इससे पहले भाजपा नेता राजवीर सिंह दिलेर का हार्ट अटैक से अचानक से निधन हो गया था। उनके पिता किशन लाल दिलेर भी हाथरस से सांसद रह चुके हैं।
वहीं, पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शादी से पहले कथित तौर पर हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत हो गई थी। शादी से पहले रस्म निभाने के दौरान दूल्हा मंदिर में पूजा कर बाहर आया और हांफने लगा। इसके बाद वह लड़खड़ाकर बेहोश होकर गिर पड़ा। शादी में आए मेहमानों ने सीपीआर दिया। रिस्पांस नहीं होने पर जसपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र महज 20 साल थी। वह बिजनौर के सीरावासूचंद गांव का रहने वाला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





