भारत

करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 संशोधित निर्वाचन सूचना जारी

Tara Tandi
12 Dec 2023 4:25 PM IST
करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 संशोधित निर्वाचन सूचना जारी
x

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंशदीप ने बताया कि करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 के लिये मंगलवार 12 दिसम्बर 2023 को रिटर्निंग अधिकारी करणपुर विधानसभा द्वारा संशोधित निर्वाचन सूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के साथ ही आरओ करणपुर द्वारा नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। 19 दिसम्बर 2023 तक नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 20 दिसम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी तथा 22 दिसम्बर 2023 तक नामांकन पत्रों को वापिस लेने की अंतिम तिथि होगी। 5 जनवरी 2024 शुक्रवार को मतदान होगा तथा 8 जनवरी 2024 को मतों की गणना जिला मुख्यालय पर प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होगी।
नामांकन के प्रथम दिन नामांकन की शून्य सूचना
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंशदीप ने बताया कि करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 की निर्वाचन सूचना जारी होने के बाद 12 दिसम्बर मंगलवार को प्रथम दिन नामांकन जमा की शून्य सूचना है।
—–

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story