भारत

करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 नामांकन के दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र जमा नहीं

Tara Tandi
13 Dec 2023 4:30 PM IST
करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 नामांकन के दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र जमा नहीं
x

श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंशदीप ने बताया कि करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 के लिये मंगलवार 12 दिसम्बर 2023 को रिटर्निंग अधिकारी करणपुर द्वारा संशोधित निर्वाचन सूचना जारी करने के बाद दूसरे दिन 13 दिसम्बर 2023 को नामांकन पत्र जमा करने की सूचना शून्य रही।
करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 के लिये 19 दिसम्बर 2023 तक नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 20 दिसम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी तथा 22 दिसम्बर 2023 तक नामांकन पत्रों को वापिस लेने की अंतिम तिथि होगी। 5 जनवरी 2024 शुक्रवार को मतदान होगा तथा 8 जनवरी 2024 को मतों की गणना जिला मुख्यालय पर प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होगी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story