भारत

करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 भारत निर्वाचन आयोग ने लगाया पुलिस पर्यवेक्षक

Tara Tandi
13 Dec 2023 9:01 AM GMT
करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 भारत निर्वाचन आयोग ने लगाया पुलिस पर्यवेक्षक
x

श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 के लिये मतदान संचालन हेतु पुलिस पर्यवेक्षक लगाया है। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंशदीप ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर से प्राप्त पत्र के अनुसार करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 के मतदान संचालन के लिये भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री सार्थक सारंगी को नियुक्त किया है। श्री सारंगी करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव के दौरान पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करेंगे।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story