भारत

ममता बनर्जी को कपिल सिब्बल का जवाब, कांग्रेस के बिना UPA मतलब बिना आत्मा के शरीर

jantaserishta.com
2 Dec 2021 2:17 PM IST
ममता बनर्जी को कपिल सिब्बल का जवाब, कांग्रेस के बिना UPA मतलब बिना आत्मा के शरीर
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: बंगाल सीएम ममता बनर्जी के 'अब कोई यूपीए नहीं है' संबंधी टिप्पणी को लेकर अब कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने जवाब दिया है। सिब्बल ने इस बयान को लेकर गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के बिना संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए एक ऐसे शरीर की तरह होगा, जिसमें आत्मा नहीं हो।

सिब्बल ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस के बगैर संप्रग बिना आत्मा के शरीर की तरह होगा। यह समय विपक्षी एकजुटता दिखाने का है।''
बता दें कि बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा था कि राजनीति के लिए लगातार प्रयास आवश्यक हैं। राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था, ''आप ज्यादातर समय विदेश में नहीं रह सकते हैं।''
यह पूछने पर कि क्या वह चाहती हैं कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार संप्रग के अध्यक्ष बनें, इस पर ममता बनर्जी ने कहा था, ''अब कोई संप्रग नहीं है।'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story