भारत

कपिल सिब्बल ने इशारों में कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना, किया ये ट्वीट

jantaserishta.com
19 Sept 2021 11:16 AM IST
कपिल सिब्बल ने इशारों में कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना, किया ये ट्वीट
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: पंजाब को आज नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है जिसके लिए दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक में राजनीतिक गतिविधियां जारी हैं। शनिवार शाम को कैप्टन अमरिंदर द्वारा सीएम पद से इस्तीफा दे जाने के बाद से दिल्ली में भी बैठकों का दौर जारी है। शनिवार रात कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के आवास पर संपन्न हुई जिसमें कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और अंबिका सोनी ने बैठक में भाग लिया। कहा जा रहा है कि बैठक में नए सीएम के नाम को लेकर लंबी चर्चा हुई।

पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया है। सिब्बल ने लिखा, 'गार्ड बदल रहे हैं, उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब। सदियों पुरानी कहावत:सही समय पर उठाया गया छोटा कदम भविष्य की बड़ी समस्याओं से बचाता है। यह होगा ?'


पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल बोले- हरीश रावत जी और अजय माकन जी के साथ कल विधायकों की बैठक हुई। एक प्रस्ताव पारित किया गया कि इस मामले में सोनिया गांधी जी का निर्णय अंतिम होगा। आज आप आपको उनके फैसले के बारे में पता चल जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story