भारत

कपिल सिब्बल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-धर्म के नाम पर मांग रहे वोट

jantaserishta.com
8 May 2024 2:24 PM IST
कपिल सिब्बल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-धर्म के नाम पर मांग रहे वोट
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी धर्म के नाम पर जनता से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी धर्म के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। ताज्जुब तो इस बात को लेकर है कि उम्मीदवार उन्हें खुद बुला रहे हैं और उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि उनका कोई स्टार कैंपेनर धर्म के नाम पर उनके संसदीय क्षेत्र में वोट मांग रहा है।“
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी विवादित मुद्दों को लेकर अपने लिए सत्ता का सेतु तैयार कर रहे हैं, जो कि किसी भी मायने में उचित नहीं है।“ सिब्बल ने महिलाओं और बच्चों को लेकर प्रधानमंत्री की खामोशी पर भी सवाल उठाया।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री बच्चों और महिलाओं के मामले में हमेशा ही चुप्पी साधे रहते हैं। मणिपुर में महिलाओं के साथ इतना बड़ा अत्याचार हो गया, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक शब्द तक नहीं कहा। वहीं, महिला पहलवानों ने जिस पर यौन शोषण का आरोप लगाया, उसी के बेटे को बीजेपी ने टिकट दे दिया।“ कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में अस्पतालों के लिए भी कुछ नहीं किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story