भारत

कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

jantaserishta.com
25 May 2022 12:39 PM IST
कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
x

नई दिल्ली: कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने समाजवादी पार्टी की टिकट से राज्य सभा चुनाव का पर्चा भरा है. कपिल सिब्बल ने बताया कि उन्होंने 16 मई को ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. अभी तक राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के पांच सदस्य हैं. इसमें कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story