भारत

कपिल सिब्बल ने राज्यसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया नामांकन

jantaserishta.com
25 May 2022 12:29 PM IST
कपिल सिब्बल ने राज्यसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया नामांकन
x

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

हाल में कपिल सिब्‍बल ने बतौर सु्प्रीम कोर्ट अधिवक्‍ता आजम खान की जमानत कराई है। सपा की ओर से राज्‍यसभा के लिए डिंपल यादव का नाम भी तय माना जा रहा है। वहीं जावेद अली के लिये एक सपा विधायक ने 10000 रुपये देकर नामांकन पत्र दाखिल किया है।
कपिल सिब्‍बल, सपा से नामांकन के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं। उनके साथ अखिलेश यादव और सपा के रास सदस्‍य रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। राज्‍यसभा में अभी सपा के कुल पांच सदस्‍य हैं। इनमें से कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है। अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे आजम खान ने कल मीडिया से बातचीत में कहा था कि यदि कपिल सिब्‍बल को राज्‍यसभा भेजा जाता है तो सबसे ज्‍यादा खुशी उन्‍हें (आजम खान) को होगी। वह पहले भी कपिल सिब्‍बल के प्रति आभार जता चुके हैं। आजम खान ने यह भी कहा कि कपिल सिब्‍बल जिस किसी पार्टी से राज्‍यसभा में जाएंगे यह उस पार्टी के लिए भी इज्‍जत की बात होगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story