भारत

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को एयरपोर्ट पर रोका गया, जानिए वजह

jantaserishta.com
16 Feb 2022 10:27 AM IST
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को एयरपोर्ट पर रोका गया, जानिए वजह
x

रांची: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है. कपिल मिश्रा दिल्ली से झारखंड के बरही में मॉब लिंचिंग के शिकार युवक रुपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. जैसे ही कपिल मिश्रा रांची एयरपोर्ट से बाहर निकले पुलिस की टीम ने उन्हें वहीं रोक दिया. बता दें कि रूपेश पांडेय हत्याकांड के बाद झारखंड के 4 शहरों में तनाव व्याप्त है. जिसे देखते हुए ही कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर ही रोका गया है.

तीन मंत्रियों ने की थी मुलाकात
इससे पहले हजारीबाग के बरही में मारे गए रूपेश के परिजनों से झारखंड सरकार के तीन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर ने पीड़ित परिवार से बरही मे मुलाकात किया था और उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी व्यक्ति घटना के पीछे है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने मुलाकात करने के बाद बताया कि मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वस्त किया है कि अगर वह चाहे तो रांची आकर मुलाकात भी कर सकते हैं. मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इस घटना को दुखद बताते हुए इस पर राजनीति नहीं करने की अपील की थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story