कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा: अस्पताल ने जारी किया बयान, कही ये बड़ी बात

फाइल फोटो
नई दिल्ली: दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौड़ा पड़ने के बाद दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स (ओखला) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी स्थिति ठीक है और अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.
फोर्टिस ने कहा, ''क्रिकेटर कपिल देव 23 अक्टूबर को रात के 1:00 बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट (ओखला रोड) लाया गया. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी. जांच के बाद रात में ही एंजियोप्लास्टी की गई.''
अस्पताल ने कहा, ''वर्तमान में, वह आईसीयू में भर्ती हैं और डॉ अतुल माथुर और उनकी टीम की निगरानी में हैं. कपिल देव अब स्थिर हैं और उन्हें कुछ दिनों में छुट्टी मिलने की उम्मीद है.''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





