भारत

कपिल देव को आया हार्ट अटैक

jantaserishta.com
23 Oct 2020 2:08 PM IST
कपिल देव को आया हार्ट अटैक
x

फाइल फोटो 

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को हार्ट अटैक आने की खबरें आ रही हैं. क्रिकेट जगत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार(वेस्टइंडीज को हराकर) वर्ल्ड कप जीता था. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कपिल की दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं.

इस बारे में फिलहाल डॉक्टरों के बयान का इंतजार है. कपिल देव की कप्तानी में मिली विश्व कप जीत पर एक फिल्म भी बन रही है, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story