भारत

करंट की चपेट में आ गए कांवड़िये, दरोगा ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
25 July 2022 8:28 AM IST
करंट की चपेट में आ गए कांवड़िये, दरोगा ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

झांसी: झांसी के मऊरानीपुर में ओरछा से कांवड़ लेकर जा रहे कुछ कांवड़िये रेलवे ओवरब्रिज पर करंट की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि करंट लगने से करीब छह कांवड़िये झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को गोद में उठाकर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया.

ओरछा से जल लेकर मऊरानीपुर के केदारेश्वर धाम पर जलाभिषेक करने कांवड़िये जा रहे थे. जैसे ही वह रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी एक कांवड़िये मनोज (22) को करंट लग गया. इसके बाद देखते ही देखते लगभग छह कांवड़िये करंट की चपेट में आ गए. जिसके बाद सभी कांवड़ियों ने गुस्से में रास्ता जाम कर दिया. मनोज के मुंह और नाक से खून निकलने लगा.
कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र सिंह मनोज को गोद में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए. फिलहाल अब वह खतरे से बाहर है. उप जिलाधिकारी मृत्युंजय मिश्रा और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल जाना. बरसात का मौसम है, ऐसे में बिजली विभाग की इस लापरवाही पर लोगों में गुस्से का माहौल है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story