
मेरठ: यूपी के मेरठ में कांवड़ खंडित किए जाने को लेकर बवाल हो गया। कांवड़ खंडित होने के बाद कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए कांवड़ियों ने एक गाड़ी को भी निशाना बनाया। पुलिस के पहुंचने पर कावड़िए धरना देकर बैठ गए। तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। इसके बाद डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कांवड़ियों को शांत कराया। चार पुलिसकर्मियों को कांवड़िए के साथ हरिद्वार भेजा जा रहा है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है जो दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





