
रायबरेली: थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चंदापुर मोड़ के पास बाराबंकी जिले के कांवरिए को गोली मार दी गई। घायल कांवरिए को साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के कान्हूपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान के बेटे संत प्रसाद रावत अपने चार पांच साथियों के साथ डलमऊ गंगाजल लेने जा रहे था। वह रात करीब 9:30 बजे जैसे ही चंदापुर मोड़ के पास पहुंचे कि पीछे से आए बाइक सवार उनकी पीठ पर गोली मारकर भाग निकले।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





