भारत

Kanwar Yatra 2021 Cancelled: इस साल कांवड़ यात्रा रद्द, उत्तराखंड सरकार ने लिया फैसला

jantaserishta.com
13 July 2021 7:34 PM IST
Kanwar Yatra 2021 Cancelled: इस साल कांवड़ यात्रा रद्द, उत्तराखंड सरकार ने लिया फैसला
x

फाइल फोटो 

Kanwar Yatra 2021 Cancelled: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा शुरू होगी या नहीं, इस पर सस्पेंस खत्म हो गया है. उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस साल कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है.

गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही कांवड़ यात्रा रद्द करने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि कांवड़ यात्रा आस्था की बात जरूर है, लेकिन लोगों की जिंदगी भी दांव पर नहीं लगाई जा सकती. सीएम ने कहा कि यह भगवान को भी अच्छा नहीं लगेगा कि कांवड़ यात्रा के कारण लोग कोविड से अपनी जान गवांए. धामी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य पड़ोसी राज्यों के साथ परामर्श के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story