भारत

कानपुर हिंसा: यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, काजी ने कहा- बुलडोजर चला तो...

jantaserishta.com
7 Jun 2022 3:05 PM IST
कानपुर हिंसा: यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, काजी ने कहा- बुलडोजर चला तो...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कानपुर: कानपुर हिंसा में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि शहर प्रशासन ने आरोपियों की 147 अवैध संपत्तियों की पहचान की है. माना जा रहा है कि जल्द ही इनपर बुलडोजर चल सकता है. इसी बीच कानपुर शहर के काजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी ने कहा है कि अगर कानपुर में बुलडोजर चला तो लोग कफन बांध करके बाहर भी निकल आएंगे.

दरअसल, कानपुर में मुस्लिम संगठनों ने 3 जून को बंद बुलाया था. मुस्लिम संगठन नूपुर शर्मा के पैंगबर मोहम्मद को लेकर दिए बयान का विरोध कर रहे थे. इस दौरान हिंसा फैल गई थी. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है. पुलिस ने आरोपियों के पोस्टर भी लगाए थे.
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, पोस्टर में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ नाबालिग भी हैं. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उनकी भूमिका की जांच कर रही है. इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने खुद आकर सरेंडर भी किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story