कानपुर हिंसा: उपद्रवियों की धरपकड़ तेज, जानें लेटेस्ट अपडेट

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: कानपुर में दंगे और हिंसा के सिलसिले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 800 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें संदिग्ध मास्टरमाइंड समेत 24 को गिरफ्तार किया गया है. दंगे और हिंसा के मामले में 12 को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन से डाटा रिकवर करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के विशेषज्ञों की मदद मांगी है. पथराव में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए घटना के 200 से अधिक वीडियो क्लिप स्कैन किए जा रहे हैं. यही नहीं कानपुर हिंसा के बाद मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा ने बरेली में विशाल विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसके बाद बरेली प्रशासन ने एहतियात के तौर पर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया है. तौकीर रजा ने 10 जून को विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





