कानपुर हिंसा: तेज हुई जांच, सबूत जमा करने पहुंची फॉरेंसिक टीम, पेट्रोल बम की बोतलों को ले गई साथ

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
कानपुर: कानपुर हिंसा के मामले में साक्ष्य (एविडेंस) पुख्ता करने के लिए पुलिस की फॉरेंसिक टीम बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम सीन रिक्रिएशन के जरिए छूटे साक्ष्यों को एकत्र किया। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपायुक्त त्रिपुरारी पांडे ने बताया कि हिंसा के गुनहगारों के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं। इसके बावजूद हम कोई भी साक्ष्य छोड़ना नहीं चाहते और यही कारण है कि फोरेंसिक टीम ने आज नई सड़क स्थित मौका-ए-वारदात का मुआयना किया और क्राइन सीन रिक्रिएशन के जरिए छूटे साक्ष्यों को एकत्र किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





