भारत

Kanpur: नाले के पास मिला अज्ञात युवक का आधा सड़ा शव, हत्या की आशंका

Harrison
13 Jun 2024 10:29 PM IST
Kanpur: नाले के पास मिला अज्ञात युवक का आधा सड़ा शव, हत्या की आशंका
x
Kanpur कानपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौआ की मडैया Laua Ki Madiya गांव के सामने नहर पटरी के किनारे नाले के पास से एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। उसके गले व चेहरे पर चोट के निशान थे। जिससे खून बहा था। शव आधा सड़ चुका था। चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।गुरुवार Thursday को लौआ की मडैया गांव के सामने नहर पटरी किनारे नाले के पास एक करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक काला लोवर
black lower
और नीली जांघिया पहने हुए था। शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उसकी पहचान का प्रयास भी किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
चौकीदार ने शव पड़े होने की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। लोगों में युवक की हत्या कर शव फेंकने की चर्चा रही। लोगों का कहना था कि युवक बाहरी प्रतीत हो रहा है। युवक की लाश आधी सड़ चुकी है।शव के पास से पुट्टी करने वाली लोहे की दो पत्ती बरामद हुई हैं और कुछ ही दूरी पर एक रंगीन शर्ट व एक जोड़ी चप्पल बरामद हुई। मृतक की जेब से दो पान मसाला व एक माचिस बरामद हुई। चौकी इंचार्ज झीझक अनुज अवस्थी ने बताया कि शव आधा सड़ चुका है। घटना करीब चार दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को मोर्च्युरी में रखवा दिया गया है।

खबर पर अपडेट जारी है, सही जानकारी के लिए बने रहे jantaserishta.com पर.

Next Story