भारत

छात्रा से छेड़खानी करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

jantaserishta.com
18 July 2025 9:23 AM IST
छात्रा से छेड़खानी करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
x

सांकेतिक तस्वीर

बड़ा एक्शन.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक छात्रा से सरेराह छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ चकेरी थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक 12वीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की थीं और उस पर अश्लील टिप्पणियां की थीं। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद कानपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई। पीड़िता की तहरीर पर चकेरी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार टीमों का गठन किया। चकेरी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक मोटरसाइकिल से छात्रा के साथ छेड़खानी करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।
कानपुर पूर्व के डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी आदित्य गुप्ता के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान आदित्य ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की और उसके दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और एक अवैध हथियार भी बरामद किया है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 16 जुलाई को दर्ज मुकदमे में आदित्य गुप्ता नामजद आरोपी था, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और अंततः मुठभेड़ के जरिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story