भारत

कन्नड़ अभिनेता कलातपस्वी राजेश का 89 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन

jantaserishta.com
19 Feb 2022 11:14 AM IST
कन्नड़ अभिनेता कलातपस्वी राजेश का 89 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन
x

नई दिल्ली: कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश (Veteran Kannada actor Rajesh) का शनिवार को निधन हो गया है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे अभिनेता राजेश को 9 फरवरी को बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, आज तड़के करीब 2.30 बजे उनका निधन हो गया।

राजेश 89 साल के थे। किडनी खराब होने और उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे राजेश का इलाज बेंगलुरू के अस्पताल में किया जा रहा था।
अभिनेता राजेश का जन्म बंगलूरू में हुआ था। उनका असली नाम मुनि चौडप्पा है। उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ कम उम्र में ही थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था। उनका स्टेज नाम विद्या सागर था। राजेश ने अपनी खुद की थिएटर मंडली बनाई जिसका नाम शक्ति ड्रामा बोर्ड है।
विष सर्प, नंदा दीपा, चंद्रोदय और कित्तूर रानी चेन्नम्मा उनके कुछ लोकप्रिय नाटक में से एक रहे। बता दें, 9 फरवरी को जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वे अपने पीछे पांच बच्चे छोड़ गए हैं। राजेश ने गायिकी के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story