भारत

कंझावला घटना: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत सदमे से, सिर में चोट लगने से हुई

jantaserishta.com
3 Jan 2023 5:12 PM IST
कंझावला घटना: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत सदमे से, सिर में चोट लगने से हुई
x
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| सुल्तानपुरी इलाके में 12 किलोमीटर तक कार से घसीट कर मरने वाली युवती की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत सदमे और सिर, रीढ़ और हाथ-पैर में चोट लगने से हुई है।
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, "पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें यह कहा गया है कि मौत का अनंतिम कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों निचले अंगों में लगी चोट के परिणामस्वरूप सदमे और रक्तस्राव के कारण है।"
विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, "इसके अलावा, रिपोर्ट इंगित करती है कि यौन हमले की कोई चोट नहीं है। अंतिम रिपोर्ट उचित समय पर प्राप्त होगी।"
स्कूटी से गिरने के बाद युवती अंजलि के कपड़े कार के पहिए में फंस गए थे, जिसकी वजह से उसे सुल्तानपुरी से कंझावला तक करीब 12 किमी तक घसीटा गया।
पुलिस ने घटना के समय कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठ और मनोज मित्तल के रूप में हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story