भारत
कंझावला केस: पसलियां टूटीं, ब्रेन मैटर गायब, अंजलि को आई थी 40 चोटें
jantaserishta.com
4 Jan 2023 1:48 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के कंझावला केस में सूत्रों ने पीड़िता की ऑटोप्सी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अंजलि को कम से कम 40 बाहरी चोटें आई थीं। शरीर की त्वचा बुरी तरह छिल गई थी, जिसके चलते पसलियां पीठ की ओर से निकली हुई थीं। खोपड़ी टूटी हुई थी और ब्रेन का मैटर गायब था। रिपोर्ट में कहा गया, मौत का कारण सिर, रीढ़ की हड्डी, बायीं जांघ की हड्डी और दोनों पैरों में गंभीर चोट के चलते अधिक रक्तस्राव और सदमा माना जा रहा है। सभी चोटें संभवत: वाहन से हुई दुर्घटना और घसीटे जाने के कारण लगीं।
इसके अलावा, रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न का कोई संकेत नहीं है।
स्कूटी चला रही 20 वर्षीय महिला अंजलि को सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 12 किमी तक आरोपी कार से घसीटते हुए ले गए।
पुलिस ने घटना के समय कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है।
अमित (25) उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड के लिए काम करता है। वहीं कृष्ण (27) स्पेनिश कल्चर सेंटर में कार्यरत है। मिथुन (26) हेयरड्रेसर है, जबकि मनोज मित्तल (27) सुल्तानपुरी में राशन डीलर है, जो खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





