भारत

कंझावला केस: एफएसएल कार का करेगा मैकेनिकल इंपेक्शन

jantaserishta.com
4 Jan 2023 5:06 PM IST
कंझावला केस: एफएसएल कार का करेगा मैकेनिकल इंपेक्शन
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के कंझावला केस में फॉरेंसिक साइंटिफिक लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम बुधवार को मारुति बलेनो कार के मैकेनिकल इंपेक्शन के लिए सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन पहुंची। दरअसल, आरोपियों की कार की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि 20 वर्षीय अंजलि वाहन के आगे के बाएं पहिये में फंसी हुई थी। वह उसे 12 किमी तक घसीटते हुए ले गए थे।
एफएसएल सूत्रों ने कहा, टीम को पहिए के चारों ओर और कार के नीचे के अन्य हिस्सों पर खून के निशान मिले हैं।
एफएसएल ने पांचों आरोपियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट, घटना स्थल से लिए गए ब्लड सैंपल और क्राइम सीन के रिक्रिएशन के आधार पर तैयार की है।
बुधवार को क्राइम सीन रिपोर्ट पुलिस को सौंपे जाने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story