भारत
कंझावला केस: एफएसएल रिपोर्ट में खुलासा, कार के आगे के बाएं पहिए में फंसी थी लड़की
jantaserishta.com
4 Jan 2023 1:19 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के कंझावला केस में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने बुधवार को कहा कि महिला वाहन के अगले बाएं पहिए में फंसी हुई थी। एफएसएल सूत्रों ने कहा, अभी तक यह पता चला है कि महिला वाहन के अगले बाएं पहिए में फंसी हुई थी। टीम को पहिये के आसपास और कार के नीचे के अन्य हिस्सों पर भी खून के धब्बे मिले हैं।
एफएसएल ने पांचों आरोपियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट, घटना स्थल से लिए गए ब्लड सैंपल और क्राइम सीन के रीक्रिएशन के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है।
बुधवार को क्राइम सीन रिपोर्ट पुलिस को सौंपे जाने की संभावना है।
स्कूटी चला रही अंजलि को आरोपी सुल्तानपुरी से कंझावला तक घसीटते हुए ले गए। बताया जा रहा है कि पीड़िता के कपड़े कार के पहिए में अटक गए थे।
पुलिस ने घटना के समय कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है।
25 वर्षीय अमित उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड के साथ काम करता है। वहीं 27 वर्षीय कृष्ण स्पेनिश कल्चर सेंटर में काम करता है, जबकि 26 वर्षीय मिथुन हेयरड्रेसर है, इसके अलावा 27 वर्षीय मनोज मित्तल सुल्तानपुरी में राशन डीलर का काम करता है। वह खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता भी बताता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





