भारत

कंझावला मामला: घटना के समय नशे में थी अंजलि

jantaserishta.com
3 Feb 2023 1:18 PM IST
कंझावला मामला: घटना के समय नशे में थी अंजलि
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के कंझावला मामले में दिल्ली पुलिस को 20 वर्षीय अंजलि की 'विसरा जांच रिपोर्ट' मिल गई है। इसकी जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी। सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि घटना के समय अंजलि नशे में थी।
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के अनुसार, पीड़िता अंजलि की रिपोर्ट 24 जनवरी को दिल्ली के रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी द्वारा तैयार की गई।
सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, रिपोर्ट अब जांच का हिस्सा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
अंजलि अपनी दोस्त निधि के साथ रोहिणी के एक होटल में एक पार्टी के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान रात करीब 2 बजे एक कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह करीब 4 बजे कंझावला इलाके में उसका शव सड़क पर पड़ा मिला। एक राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story