भारत

कन्हैयालाल हत्याकांड: एनआईए कोर्ट ने आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने का दिया आदेश

jantaserishta.com
6 July 2023 1:44 PM IST
कन्हैयालाल हत्याकांड: एनआईए कोर्ट ने आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने का दिया आदेश
x
जयपुर: एनआईए की विशेष अदालत ने कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को पीड़ित की दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। न्यायालय ने आरोपियों के प्रार्थना पत्र को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए बुधवार को यह आदेश पारित किया।
हालांकि अदालत ने कन्हैयालाल की हत्या के बाद की तस्वीरों के साथ उसकी दुकान की रंगीन तस्वीरें माँगने का उनका अनुरोध अस्वीकार कर दिया। उल्‍लेखनीय है कि कन्हैयालाल हत्याकांड में शामिल नौ में से आठ आरोपियों ने एनआईए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर आरोप पत्र की हिंदी कॉपी और हत्या के बाद कन्हैयालाल की रंगीन तस्वीरें, उनकी दुकान की रंगीन तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज की मांग की थी। दुकान पर लगे फुटेज और आरोपियों की आवाज के नमूने की सीडी ली गई।
कोर्ट ने मंगलवार को ही आरोप पत्र की हिंदी कॉपी देने का आदेश दिया था। न्यायाधीश रवींद्र कुमार द्वितीय ने बुधवार को दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज और आवाज के नमूनों की सीडी आरोपियों को उपलब्ध कराने का आदेश दिया। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता मिनहाजुल हक उपस्थित हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story