भारत
आबकारी विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप
jantaserishta.com
26 April 2024 11:52 AM IST

x
कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में इंदौरा के मंडी क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने कड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आसपास के उन सभी क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया, जहां अवैध शराब बनाए जाने की आशंका थी। हालांकि, कारोबारियों को विभाग के लोगों के आने की खबर काफी पहले ही हो चुकी थी, जिसके बाद वो सभी फरार हो गए।
इस दौरान, आबकारी विभाग ने 103000 कच्ची शराब बरामद की, जिसे पंजाब में आपूर्ति के लिए भेजा जाना था, लेकिन उससे पहले इसे अधिकारियों द्वारा बरामद कर लिया गया। बता दें, प्रदेशभर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है, जिसके तहत अब तक कई लोगों पर गाज गिर चुकी है।
इस दौरान, पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। वहीं, सरकार ने भी स्पष्ट कर दिया है कि हम प्रदेश को किसी भी कीमत पर शराब मुक्त बनाकर रहेंगे, चाहे कुछ भी करना पड़े।
आबकारी विभाग ने मीडिया से बातचीत के दौरान स्पष्ट कर दिया कि आगामी दिनों में नशे की गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की पूरी संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





